Publicidade

Salmos 108

1 ऐ ख़ुदा, मेरा दिल क़ाईम है;

मैं गाऊँगा और दिल से मदहसराई करूँगा।

2 ऐ बरबत और सितार जागो!

मैं ख़ुद भी सुबह सवेरे जाग उठूँगा।

3 ऐ ख़ुदावन्द, मैं लोगों में तेरा शुक्र करूँगा,

मैं उम्मतों में तेरी मदहसराई करूँगा।

4 क्यूँकि तेरी शफ़क़त आसमान से बुलन्द है,

और तेरी सच्चाई आसमानों के बराबर है।

5 ऐ ख़ुदा, तू आसमानों पर सरफ़राज़ हो!

और तेरा जलाल सारी ज़मीन पर हो

6 अपने दहने हाथ से बचा और हमें जवाब दे,

ताकि तेरे महबूब बचाए जाएँ।

7 ख़ुदा ने अपनी पाकिज़गी में यह फ़रमाया है "मैं खु़शी करूँगा,

मैं सिकम को तक़्सीम करूँगा और सुकात की वादी को बाटुँगा।

8 जिल'आद मेरा है, मनस्सी मेरा है;

इफ़्राईम मेरे सिर का खू़द है; यहूदाह मेरा 'असा है।

9 मोआब मेरी चिलपची है, अदोम पर मैं जूता फेकूँगा,

मैं फ़िलिस्तीन पर ललकारूँगा।"

10 मुझे उस फ़सीलदार शहर में कौन पहुँचाएगा?

कौन मुझे अदोम तक ले गया है?

11 ऐ ख़ुदा, क्या तूने हमें रद्द नहीं कर दिया?

ऐ ख़ुदा, तू हमारे लश्करों के साथ नहीं जाता।

12 मुख़ालिफ़ के मुक़ाबिले में हमारी मदद कर,

क्यूँकि इंसानी मदद 'बेकार है।

13 ख़ुदा की बदौलत हम दिलावरी करेगी;

क्यूँकि वही हमारे मुख़ालिफ़ों को पामाल करेगा।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-