Publicidade

Salmos 112

1 ख़ुदावन्द की हम्द करो!

मुबारक है वह आदमी जो ख़ुदावन्द से डरता है,

और उसके हुक्मों में खू़ब मसरूर रहता है!

2 उसकी नसल ज़मीन पर ताक़तवर होगी;

रास्तबाज़ों की औलाद मुबारक होगी।

3 माल — ओ — दौलत उसके घर में है;

और उसकी सदाकत हमेशा तक क़ाईम है।

4 रास्तबाज़ों के लिए तारीकी में नूर चमकता है;

वह रहीम — ओ — करीम और सादिक है।

5 रहम दिल और क़र्ज़ देने वाला आदमी फ़रमाँबरदार है;

वह अपना कारोबार रास्ती से करेगा।

6 उसे कभी जुम्बिश न होगी:

सादिक की यादगार हमेशा रहेगी।

7 वह बुरी ख़बर से न डरेगा;

ख़ुदावन्द पर भरोसा करने से उसका दिल क़ाईम है।

8 उसका दिल बरकरार है, वह डरने का नहीं,

यहाँ तक कि वह अपने मुख़ालिफ़ों को देख लेगा।

9 उसने बाँटा और मोहताजों को दिया,

उसकी सदाक़त हमेशा क़ाईम रहेगी;

उसका सींग इज़्ज़त के साथ बलन्द किया जाएगा।

10 शरीर यह देखेगा और कुढ़ेगा;

वह दाँत पीसेगा और घुलेगा;

शरीरों की मुराद बर्बाद होगी।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-16_18-40-07-