Publicidade

Salmos 52

1 ऐ ज़बरदस्त, तू शरारत पर क्यूँ फ़ख़्र करता है?

ख़ुदा की शफ़क़त हमेशा की है।

2 तेरी ज़बान महज़ शरारत ईजाद करती है;

ऐ दग़ाबाज़, वह तेज़ उस्तरे की तरह है।

3 तू बदी को नेकी से ज़्यादा पसंद करता है,

और झूट को सदाक़त की बात से।

4 ऐ दग़ाबाज़ ज़बान!

तू मुहलिक बातों को पसंद करती है।

5 ख़ुदा भी तुझे हमेशा के लिए हलाक कर डालेगा;

वह तुझे पकड़ कर तेरे ख़ेमे से निकाल फेंकेगा,

और ज़िन्दों की ज़मीन से तुझे उखाड़ डालेगा। सिलाह

6 सादिक़ भी इस बात को देख कर डर जाएँगे,

और उस पर हँसेंगे,

7 कि देखो, यह वही आदमी है जिसने ख़ुदा को अपनी पनाहगाह न बनाया,

बल्कि अपने माल की ज़यादती पर भरोसा किया,

और शरारत में पक्का हो गया।

8 लेकिन मैं तो ख़ुदा के घर में जैतून के हरे दरख़्त की तरह हूँ।

मेरा भरोसा हमेशा से हमेशा तक ख़ुदा की शफ़क़त पर है।

9 मैं हमेशा तेरी शुक्रगुज़ारी करता रहूँगा,

क्यूँकि तू ही ने यह किया है;

और मुझे तेरे ही नाम की आस होगी,

क्यूँकि वह तेरे पाक लोगों के नज़दीक खू़ब है।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-