Publicidade

Salmos 124

1 अब इस्राईल यूँ कहे,

अगर ख़ुदावन्द हमारी तरफ़ न होता,

2 अगर ख़ुदावन्द उस वक़्त हमारी तरफ़ न होता,

जब लोग हमारे ख़िलाफ़ उठे,

3 तो जब उनका क़हर हम पर भड़का था,

वह हम को ज़िन्दा ही निगल जाते।

4 उस वक़्त पानी हम को डुबो देता,

और सैलाब हमारी जान पर से गुज़र जाता।

5 उस वक़्त मौजज़न,

पानी हमारी जान पर से गुज़र जाता।

6 ख़ुदावन्द मुबारक हो,

जिसने हमें उनके दाँतों का शिकार न होने दिया।

7 हमारी जान चिड़िया की तरह चिड़ीमारों के जाल से बच निकली,

जाल तो टूट गया और हम बच निकले।

8 हमारी मदद ख़ुदावन्द के नाम से है,

जिसने आसमान और ज़मीन को बनाया।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-