Publicidade

Salmos 36

1 शरीर की बदी से मेरे दिल में ख़याल आता है,

कि ख़ुदा का ख़ौफ़ उसके सामने नहीं।

2 क्यूँकि वह अपने आपको अपनी नज़र में इस ख़याल से तसल्ली देता है,

कि उसकी बदी न तो फ़ाश होगी, न मकरूह समझी जाएगी।

3 उसके मुँह में बदी और फ़रेब की बातें हैं;

वह 'अक़्ल और नेकी से दस्तबरदार हो गया है।

4 वह अपने बिस्तर पर बदी के मन्सूबे बाँधता है;

वह ऐसी राह इख़्तियार करता है जो अच्छी नहीं;

वह बुराई से नफ़रत नहीं करता।

5 ऐ ख़ुदावन्द, आसमान में तेरी शफ़क़त है,

तेरी वफ़ादारी फ़लाक तक बुलन्द है।

6 तेरी सदाक़त ख़ुदा के पहाड़ों की तरह है,

तेरे अहकाम बहुत गहरे हैं; ऐ ख़ुदावन्द,

तू इंसान और हैवान दोनों को महफ़ूज़ रखता है।

7 ऐ ख़ुदा, तेरी शफ़क़त क्या ही बेशक़ीमत है!

बनी आदम तेरे बाज़ुओं के साये में पनाह लेते हैं।

8 वह तेरे घर की ने'मतों से ख़ूब आसूदा होंगे,

तू उनको अपनी ख़ुशनूदी के दरिया में से पिलाएगा।

9 क्यूँकि ज़िन्दगी का चश्मा तेरे पास है;

तेरे नूर की बदौलत हम रोशनी देखेंगे।

10 तेरे पहचानने वालों पर तेरी शफ़क़त हमेशा की हो,

और रास्त दिलों पर तेरी सदाकत!

11 मग़रूर आदमी मुझ पर लात न उठाने पाए,

और शरीर का हाथ मुझे हाँक न दे।

12 बदकिरदार वहाँ गिरे पड़े हैं;

वह गिरा दिए गए हैं और फिर उठ न सकेंगे।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-