Publicidade

Salmos 128

1 मुबारक है हर एक जो ख़ुदावन्द से डरता,

और उसकी राहों पर चलता है।

2 तू अपने हाथों की कमाई खाएगा;

तू मुबारक और फ़र्माबरदार होगा।

3 तेरी बीवी तेरे घर के अन्दर मेवादार ताक की तरह होगी,

और तेरी औलाद तेरे दस्तरख़्वान पर ज़ैतून के पौदों की तरह।

4 देखो! ऐसी बरकत उसी आदमी को मिलेगी,

जो ख़ुदावन्द से डरता है।

5 ख़ुदावन्द सिय्यून में से तुझ को बरकत दे,

और तू उम्र भर येरूशलेम की भलाई देखे।

6 बल्कि तू अपने बच्चों के बच्चे देखे।

इस्राईल की सलामती हो!

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-