Publicidade

Salmos 4

1 जब मै पुकारूँ तो मुझे जबाब दे ऐ मेरी सदाक़त के ख़ुदा!

तंगी में तूने मुझे कुशादगी बख़्शी, मुझ पर रहम कर और मेरी दुआ सुन ले।

2 ऐ बनी आदम! कब तक मेरी 'इज़्ज़त के बदले रुस्वाई होगी?

तुम कब तक बकवास से मुहब्बत रखोगे और झूट के दर पे रहोगे?

3 जान लो कि ख़ुदावन्द ने दीनदार को अपने लिए अलग कर रखा है;

जब मैं ख़ुदावन्द को पुकारूँगा तो वह सुन लेगा।

4 थरथराओ और गुनाह न करो;

अपने अपने बिस्तर पर दिल में सोचो और ख़ामोश रहो।

5 सदाक़त की कु़र्बानियाँ पेश करो,

और ख़ुदावन्द पर भरोसा करो।

6 बहुत से कहते हैं कौन हम को कुछ भलाई दिखाएगा?

ऐ ख़ुदावन्द तू अपने चेहरे का नूर हम पर जलवह गर फ़रमा।

7 तूने मेरे दिल को उससे ज़्यादा खु़शी बख़्शी है,

जो उनको ग़ल्ले और मय की बहुतायत से होती थी।

8 मैं सलामती से लेट जाऊँगा और सो रहूँगाः क्यूँकि ऐ ख़ुदावन्द!

सिर्फ़ तू ही मुझे मुत्मईन रखता है!

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-