Publicidade

Salmos 67

1 ख़ुदा हम पर रहम करे और हम को बरक़त बख़्शे;

और अपने चेहरे को हम पर जलवागर फ़रमाए, सिलाह

2 ताकि तेरी राह ज़मीन पर ज़ाहिर हो जाए,

और तेरी नजात सब क़ौमों पर।

3 ऐ ख़ुदा! लोग तेरी ता'रीफ़ करें;

सब लोग तेरी ता'रीफ़ करें।

4 उम्मते ख़ुश हों और ख़ुशी से ललकारें,

क्यूँकि तू रास्ती से लोगों की 'अदालत करेगा,

और ज़मीन की उम्मतों पर हुकूमत करेगा सिलाह

5 ऐ ख़ुदा! लोग तेरी ता'रीफ़ करें;

सब लोग तेरी ता'रीफ़ करें।

6 ज़मीन ने अपनी पैदावार दे दी,

ख़ुदा या'नी हमारा ख़ुदा हम को बरकत देगा।

7 ख़ुदा हम को बरकत देगा;

और ज़मीन की इन्तिहा तक सब लोग उसका डर मानेंगे।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-