Publicidade

Salmos 126

1 जब ख़ुदावन्द सिय्यून के गुलामों को वापस लाया,

तो हम ख़्वाब देखने वालों की तरह थे।

2 उस वक़्त हमारे मुँह में हँसी,

और हमारी ज़बान पर रागनी थी;

तब क़ौमों में यह चर्चा होने लगा,

"ख़ुदावन्द ने इनके लिए बड़े बड़े काम किए हैं।"

3 ख़ुदावन्द ने हमारे लिए बड़े बड़े काम किए हैं,

और हम ख़ुश हैं!

4 ऐ ख़ुदावन्द! दखिन की नदियों की तरह,

हमारे गुलामों को वापस ला।

5 जो आँसुओं के साथ बोते हैं,

वह खु़शी के साथ काटेंगे।

6 जो रोता हुआ बीज बोने जाता है,

वह अपने पूले लिए हुए ख़ुश लौटेगा।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-