Publicidade

Salmos 120

1 मैंने मुसीबत में ख़ुदावन्द से फ़रियाद की,

और उसने मुझे जवाब दिया।

2 झूटे होंटों और दग़ाबाज़ ज़बान से,

ऐ ख़ुदावन्द, मेरी जान को छुड़ा।

3 ऐ दग़ाबाज़ ज़बान, तुझे क्या दिया जाए?

और तुझ से और क्या किया जाए?

4 ज़बरदस्त के तेज़ तीर,

झाऊ के अंगारों के साथ।

5 मुझ पर अफ़सोस कि मैं मसक में बसता,

और क़ीदार के ख़ैमों में रहता हूँ।

6 सुलह के दुश्मन के साथ रहते हुए,

मुझे बड़ी मुद्दत हो गई।

7 मैं तो सुलह दोस्त हूँ।

लेकिन जब बोलता हूँ तो वह जंग पर आमादा हो जाते हैं।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_14-04-22-