Publicidade

Salmos 29

1 ऐ फ़रिश्तों की जमा'त ख़ुदावन्द की,

ख़ुदावन्द ही की तम्जीद — ओ — ता'ज़ीम करो।

2 ख़ुदावन्द की ऐसी तम्जीद करो, जो उसके नाम के शायाँ है।

पाक आराइश के साथ ख़ुदावन्द को सिज्दा करो।

3 ख़ुदावन्द की आवाज़ बादलों पर है;

ख़ुदा — ए — जुलजलाल गरजता है,

ख़ुदावन्द पानी से भरे बादलों पर है।

4 ख़ुदावन्द की आवाज़ में क़ुदरत है;

ख़ुदावन्द की आवाज़ में जलाल है।

5 ख़ुदावन्द की आवाज़ देवदारों को तोड़ डालती है;

बल्कि ख़ुदावन्द लुबनान के देवदारों को टुकड़े टुकड़े कर देता है।

6 वह उनको बछड़े की तरह,

लुबनान और सिरयून को जंगली बछड़े की तरह कुदाता है।

7 ख़ुदावन्द की आवाज़ आग के शो'लों को चीरती है।

8 ख़ुदावन्द की आवाज़ वीरान को हिला देती है;

ख़ुदावन्द क़ादिस के वीरान को हिला डालता है।

9 ख़ुदावन्द की आवाज़ से हिरनीयों के हमल गिर जाते हैं;

और वह जंगलों को बेबर्ग कर देती है;

उसकी हैकल में हर एक जलाल ही जलाल पुकारता है।

10 ख़ुदावन्द तूफ़ान के वक़्त तख़्तनशीन था;

बल्कि ख़ुदावन्द हमेशा तक तख़्तनशीन है।

11 ख़ुदावन्द अपनी उम्मत को ज़ोर बख़्शेगा;

ख़ुदावन्द अपनी उम्मत को सलामती की बरकत देगा।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-