Publicidade

Salmos 93

1 ख़ुदावन्द सलतनत करता है वह शौकत से मुलब्बस है

ख़ुदावन्द कु़दरत से मुलब्बस है, वह उससे कमर बस्ता है

इस लिए जहान क़ाईम है और उसे जुम्बिश नहीं।

2 तेरा तख़्त पहले से क़ाईम है, तू इब्तिदा से है।

3 सैलाबों ने, ऐ ख़ुदावन्द!

सैलाबों ने शोर मचा रख्खा है, सैलाब मौजज़न हैं।

4 बहरों की आवाज़ से,

समन्दर की ज़बरदस्त मौजों से भी,

ख़ुदावन्द बलन्द — ओ — क़ादिर है।

5 तेरी शहादतें बिल्कुल सच्ची हैं;

ऐ ख़ुदावन्द हमेशा से हमेशा तक के लिए

पाकीज़गी तेरे घर को ज़ेबा है।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-