Publicidade

Salmos 113

1 ख़ुदावन्द की हम्द करो! ऐ ख़ुदावन्द के बन्दों,

हम्द करो! ख़ुदावन्द के नाम की हम्द करो!

2 अब से हमेशा तक,

ख़ुदावन्द का नाम मुबारक हो!

3 आफ़ताब के निकलने' से डूबने तक,

ख़ुदावन्द के नाम की हम्द हो!

4 ख़ुदावन्द सब क़ौमों पर बुलन्द — ओ — बाला है;

उसका जलाल आसमान से बरतर है।

5 ख़ुदावन्द हमारे ख़ुदा की तरह कौन है?

जो 'आलम — ए — बाला पर तख़्तनशीन है,

6 जो फ़रोतनी से,

आसमान — ओ — ज़मीन पर नज़र करता है।

7 वह ग़रीब को खाक से,

और मोहताज को मज़बले पर से उठा लेता है,

8 ताकि उसे उमरा के साथ,

या'नी अपनी कौम के उमरा के साथ बिठाए।

9 वह बाँझ का घर बसाता है, और उसे बच्चों वाली बनाकर दिलखुश करता है।

ख़ुदावन्द की हम्द करो!

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-