Publicidade

Salmos 70

1 ऐ ख़ुदा! मुझे छुड़ाने के लिए, ऐ ख़ुदावन्द, मेरी मदद के लिए कर जल्दी कर!

2 जो मेरी जान को हलाक करने के दर पै हैं,

वह सब शर्मिन्दा और रुस्वा हों।

जो मेरे नुक़्सान से ख़ुश हैं,

वह पस्पा और रुस्वा हों।

3 अहा! हा! हा!

करने वाले अपनी रुस्वाई के वजह से पस्पा हों।

4 तेरे सब तालिब तुझ में ख़ुश — ओ — ख़ुर्रम हों;

तेरी नजात के 'आशिक़ हमेशा कहा करें, "ख़ुदा की तम्जीद हो!"

5 लेकिन मैं ग़रीब और मोहताज हूँ; ऐ ख़ुदा,

मेरे पास जल्द आ!

मेरा मददगार और छुड़ाने वाला तू ही है;

ऐ ख़ुदावन्द, देर न कर!

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-