Publicidade

Salmos 20

1 मुसीबत के दिन ख़ुदावन्द तेरी सुने।

या'क़ूब के ख़ुदा का नाम तुझे बुलन्दी पर क़ाईम करे!

2 वह मक़दिस से तेरे लिए मदद भेजे,

और सिय्यून से तुझे क़ुव्वत बख़्शे!

3 वह तेरे सब हदियों को याद रख्खे,

और तेरी सोख़्तनी क़ुर्बानी को क़ुबूल करे! सिलाह

4 वह तेरे दिल की आरज़ू पूरी करे,

और तेरी सब मश्वरत पूरी करे!

5 हम तेरी नजात पर ख़ुशी मनाएंगे,

और अपने ख़ुदा के नाम पर झंडे खड़े करेंगे।

ख़ुदावन्द तेरी तमाम दरख़्वास्तें पूरी करे!

6 अब मैं जान गया कि ख़ुदावन्द अपने मम्सूह को बचा लेता है;

वह अपने दहने हाथ की नजात बख़्श ताक़त से अपने पाक आसमान पर से उसे जवाब देगा।

7 किसी को रथों का और किसी को घोड़ों का भरोसा है,

लेकिन हम तो ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा ही का नाम लेंगे।

8 वह तो झुके और गिर पड़े;

लेकिन हम उठे और सीधे खड़े हैं।

9 ऐ ख़ुदावन्द! बचा ले;

जिस दिन हम पुकारें, तो बादशाह हमें जवाब दे।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-