Publicidade

Salmos 15

1 ऐ ख़ुदावन्द तेरे ख़ेमे में कौन रहेगा?

तेरे पाक पहाड़ पर कौन सुकूनत करेगा?

2 वह जो रास्ती से चलता और सदाक़त का काम करता,

और दिल से सच बोलता है।

3 वह जो अपनी ज़बान से बुहतान नहीं बांधता,

और अपने दोस्त से बदी नहीं करता,

और अपने पड़ोसी की बदनामी नहीं सुनता।

4 वह जिसकी नज़र में रज़ील आदमी हक़ीर है,

लेकिन जो ख़ुदावन्द से डरते हैं उनकी 'इज़्ज़त करता है;

वह जो क़सम खाकर बदलता नहीं चाहे नुक़्सान ही उठाए।

5 वह जो अपना रुपया सूद पर नहीं देता,

और बेगुनाह के ख़िलाफ़ रिश्वत नहीं लेता।

ऐसे काम करने वाला कभी जुम्बिश न खाएगा।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_14-04-22-