Publicidade

Salmos 6

1 ऐ ख़ुदा तू मुझे अपने क़हर में न झिड़क,

और अपने ग़ज़बनाक ग़ुस्से में मुझे तम्बीह न दे।

2 ऐ ख़ुदावन्द, मुझ पर रहम कर, क्यूँकि मैं अधमरा हो गया हूँ।

ऐ ख़ुदवन्द, मुझे शिफ़ा दे, क्यूँकि मेरी हडिडयों में बेक़रारी है।

3 मेरी जान भी बहुत ही बेक़रार है;

और तू ऐ ख़ुदावन्द, कब तक?

4 लौट ऐ ख़ुदावन्द, मेरी जान को छुड़ा।

अपनी शफ़क़त की ख़ातिर मुझे बचा ले।

5 क्यूँकि मौत के बाद तेरी याद नहीं होती,

क़ब्र में कौन तेरी शुक्रगुज़ारी करेगा?

6 मैं कराहते कराहते थक गया,

मैं अपना पलंग आँसुओं से भिगोता हूँ हर रात मेरा बिस्तर तैरता है।

7 मेरी आँख ग़म के मारे बैठी जाती हैं,

और मेरे सब मुख़ालिफ़ों की वजह से धुंधलाने लगीं।

8 ऐ सब बदकिरदारो, मेरे पास से दूर हो;

क्यूँकि ख़ुदावन्द ने मेरे रोने की आवाज़ सुन ली है।

9 खूदावन्द ने मेरी मिन्नत सुन ली;

ख़ुदावन्द मेरी दुआ क़ुबूल करेगा।

10 मेरे सब दुश्मन शर्मिन्दा और बहुत ही बेक़रार होंगे;

वह लौट जाएँगे, वह अचानक शर्मिन्दा होंगे।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-