Publicidade

Salmos 47

1 ऐ सब उम्मतों, तालियाँ बजाओ!

ख़ुदा के लिए ख़ुशी की आवाज़ से ललकारो!

2 क्यूँकि ख़ुदावन्द ता'ला बड़ा है,

वह पूरी ज़मीन का शहंशाह है।

3 वह उम्मतों को हमारे सामने पस्त करेगा,

और क़ौमें हमारे क़दमों तले हो जायेंगी।

4 वह हमारे लिए हमारी मीरास को चुनेगा,

जो उसके महबूब या'क़ूब की हश्मत है। सिलाह

5 ख़ुदा ने बुलन्द आवाज़ के साथ,

ख़ुदावन्द ने नरसिंगे की आवाज़ के साथ सु'ऊद फ़रमाया।

6 मदहसराई करो, ख़ुदा की मदहसराई करो!

मदहसराई करो, हमारे बादशाह की मदहसराई करो!

7 क्यूँकि ख़ुदा सारी ज़मीन का बादशाह है;

'अक़्ल से मदहसराई करो।

8 ख़ुदा क़ौमों पर सल्तनत करता है;

ख़ुदा अपने पाक तख़्त पर बैठा है।

9 उम्मतों के सरदार इकट्ठे हुए हैं,

ताकि अब्रहाम के ख़ुदा की उम्मत बन जाएँ;

क्यूँकि ज़मीन की ढालें ख़ुदा की हैं,

वह बहुत बुलन्द है।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-