Publicidade

Salmos 61

1 ऐ ख़ुदा, मेरी फ़रियाद सुन!

मेरी दुआ पर तवज्जुह कर।

2 मैं अपनी अफ़सुर्दा दिली में ज़मीन की इन्तिहा से तुझे पुकारूँगा;

तू मुझे उस चट्टान पर ले चल जो मुझसे ऊँची है;

3 क्यूँकि तू मेरी पनाह रहा है,

और दुश्मन से बचने के लिए ऊँचा बुर्ज।

4 मैं हमेशा तेरे खे़मे में रहूँगा।

मैं तेरे परों के साये में पनाह लूँगा।

5 क्यूँकि ऐ ख़ुदा तूने मेरी मिन्नतें क़ुबूल की हैं

तूने मुझे उन लोगों की सी मीरास बख़्शी है जो तेरे नाम से डरते हैं।

6 तू बादशाह की उम्र दराज़ करेगा;

उसकी उम्र बहुत सी नसलों के बराबर होगी।

7 वह ख़ुदा के सामने हमेशा क़ाईम रहेगा;

तू शफ़क़त और सच्चाई को उसकी हिफ़ाज़त के लिए मुहय्या कर।

8 यूँ मैं हमेशा तेरी मदहसराई करूँगा,

ताकि रोज़ाना अपनी मिन्नतें पूरी करूँ।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-