Publicidade

Salmos 16

1 ऐ ख़ुदा मेरी हिफ़ाज़त कर,

क्यूँकि मैं तुझ ही में पनाह लेता हूँ।

2 मैंने ख़ुदावन्द से कहा

"तू ही रब है तेरे अलावा मेरी भलाई नहीं।"

3 ज़मीन के पाक लोग वह बरगुज़ीदा हैं,

जिनमें मेरी पूरी ख़ुशनूदी है।

4 गै़र मा'बूदों के पीछे दौड़ने वालों का ग़म बढ़ जाएगा;

मैं उनके से खू़न वाले तपावन नहीं तपाऊँगा और अपने होटों से उनके नाम नहीं लूँगा।

5 ख़ुदावन्द ही मेरी मीरास और मेरे प्याले का हिस्सा है;

तू मेरे बख़रे का मुहाफ़िज़ है।

6 जरीब मेरे लिए दिलपसंद जगहों में पड़ी,

बल्कि मेरी मीरास खू़ब है।

7 मैं ख़ुदावन्द की हम्द करूँगा,

जिसने, मुझे नसीहत दी है;

बल्कि मेरा दिल रात को मेरी तरबियत करता है

8 मैंने ख़ुदावन्द को हमेशा अपने सामने रख्खा है;

चूँकि वह मेरे दहने हाथ है,

इसलिए मुझे जुम्बिश न होगी।

9 इसी वजह से मेरा दिल खु़श और मेरी रूह शादमान है;

मेरा जिस्म भी अम्न — ओ — अमान में रहेगा।

10 क्यूँकि तू न मेरी जान को पाताल में रहने देगा,

न अपने मुक़द्दस को सड़ने देगा।

11 तू मुझे ज़िन्दगी की राह दिखाएगा;

तेरे हुज़ूरमें कामिल शादमानी है।

तेरे दहने हाथ में हमेशा की खु़शी है।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-