Publicidade

Salmos 3

मुसीबत के वक्त आखरी भरोसा
दाऊद का ज़बूर जब वह अपने बेटे अबीसलोम के सामने से भागा गया था।

1 ऐ ख़ुदावन्द मेरे सताने वाले कितने बढ़ गए,

वह जो मेरे ख़िलाफ़ उठते हैं बहुत हैं।

2 बहुत से मेरी जान के बारे में कहते हैं,

कि ख़ुदा की तरफ़ से उसकी मदद न होगी। सिलाह

3 लेकिन तू ऐ ख़ुदावन्द, हर तरफ़ मेरी सिपर है।

मेरा फ़ख़्र और सरफ़राज़ करने वाला।

4 मैं बुलन्द आवाज़ से ख़ुदावन्द के सामने फ़रियाद करता हूँ

और वह अपने पाक पहाड़ पर से मुझे जवाब देता है। सिलाह

5 मैं लेट कर सो गया;

मैं जाग उठा, क्यूँकि ख़ुदावन्द मुझे संभालता है।

6 मैं उन दस हज़ार आदमियों से नहीं डरने का,

जो चारों तरफ़ मेरे ख़िलाफ़ इकठ्ठा हैं।

7 उठ ऐ ख़ुदावन्द, ऐ मेरे ख़ुदा, मुझे बचा ले!

क्यूँकि तूने मेरे सब दुश्मनों को जबड़े पर मारा है। तूने शरीरों के दाँत तोड़ डाले हैं।

8 नजात ख़ुदावन्द की तरफ़ से है।

तेरे लोगों पर तेरी बरकत हो!

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-