Publicidade

Salmos 57

1 मुझ पर रहम कर, ऐ ख़ुदा! मुझ पर रहम कर,

क्यूँकि मेरी जान तेरी पनाह लेती है।

मैं तेरे परों के साये में पनाह लूँगा,

जब तक यह आफ़तें गुज़र न जाएँ।

2 मैं ख़ुदा ता'ला से फ़रियाद करूँगा;

ख़ुदा से, जो मेरे लिए सब कुछ करता है।

3 वह मेरी नजात के लिए आसमान से भेजेगा;

जब वह जो मुझे निगलना चाहता है,

मलामत करता हो। सिलाह ख़ुदा अपनी शफ़क़त

और सच्चाई को भेजेगा।

4 मेरी जान बबरों के बीच है,

मैं आतिश मिज़ाज लोगों में पड़ा हूँ

या'नी ऐसे लोगों में जिनके दाँत बर्छियाँऔर तीर हैं,

जिनकी ज़बान तेज़ तलवार है।

5 ऐ ख़ुदा! तू आसमान पर सरफ़राज़ हो,

तेरा जलाल सारी ज़मीन पर हो!

6 उन्होंने मेरे पाँव के लिए जाल लगाया है;

मेरी जान 'आजिज़ आ गई।

उन्होंने मेरे आगे गढ़ा खोदा,

वह ख़ुद उसमें गिर पड़े। सिलाह

7 मेरा दिल क़ाईम है, ऐ ख़ुदा! मेरा दिल क़ाईम है;

मैं गाऊँगा बल्कि मैं मदह सराई करूँगा।

8 ऐ मेरी शौकत, बेदार हो! ऐ बर्बत और सितार जागो!

मैं ख़ुद सुबह सवेरे जाग उठूँगा।

9 ऐ ख़ुदावन्द! मैं लोगों में तेरा शुक्र करूँगा।

मैं उम्मतों में तेरी मदहसराई करूँगा।

10 क्यूँकि तेरी शफ़क़त आसमान के,

और तेरी सच्चाई फ़लाक के बराबर बुलन्द है।

11 ऐ ख़ुदा! तू आसमान पर सरफ़राज़ हो!

तेरा जलाल सारी ज़मीन पर हो!

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-