Publicidade

Salmos 43

1 ऐ ख़ुदा, मेरा इन्साफ़ कर

और बेदीन क़ौम के मुक़ाबले में मेरी वकालत कर,

और दग़ाबाज़ और बेइन्साफ़ आदमी से मुझे छुड़ा।

2 क्यूँकि तू ही मेरी ताक़त का ख़ुदा है,

तूने क्यूँ मुझे छोड़ दिया?

मैं दुश्मन के ज़ुल्म की वजह से क्यूँ मातम करता फिरता हूँ?

3 अपने नूर, अपनी सच्चाई को भेज,

वही मेरी रहबरी करें,

वही मुझ को तेरे पाक पहाड़ और तेरे घर तक पहुँचाए।

4 तब मैं ख़ुदा के मज़बह के पास जाऊँगा,

ख़ुदा के सामने जो मेरी कमाल ख़ुशी है;

ऐ ख़ुदा! मेरे ख़ुदा! मैं सितार बजा कर तेरी सिताइश करूँगा।

5 ऐ मेरी जान! तू क्यूँ गिरी जाती है?

तू अन्दर ही अन्दर क्यूँ बेचैन है?

ख़ुदा से उम्मीद रख, क्यूँकि वह मेरे चेहरे की रौनक़ और मेरा ख़ुदा है;

मैं फिर उसकी सिताइश करूँगा।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-