Publicidade

Salmos 146

1 ख़ुदावन्द की हम्द करो ऐ मेरी जान,

ख़ुदावन्द की हम्द कर!

2 मैं उम्र भर ख़ुदावन्द की हम्द करूँगा,

जब तक मेरा वुजूद है मैं अपने ख़ुदा की मदहसराई करूँगा।

3 न उमरा पर भरोसा करो न आदमज़ाद पर,

वह बचा नहीं सकता।

4 उसका दम निकल जाता है तो वह मिट्टी में मिल जाता है;

उसी दिन उसके मन्सूबे फ़ना हो जाते हैं।

5 खु़श नसीब है वह, जिसका मददगार या'क़ूब का ख़ुदा है,

और जिसकी उम्मीद ख़ुदावन्द उसके ख़ुदा से है।

6 जिसने आसमान और ज़मीन और समन्दर को,

और जो कुछ उनमें है बनाया;

जो सच्चाई को हमेशा क़ाईम रखता है।

7 जो मज़लूमों का इन्साफ़ करता है;

जो भूकों को खाना देता है।

ख़ुदावन्द कैदियों को आज़ाद करता है;

8 ख़ुदावन्द अन्धों की आँखें खोलता है;

ख़ुदावन्द झुके हुए को उठा खड़ा करता है;

ख़ुदावन्द सादिक़ों से मुहब्बत रखता है।

9 ख़ुदावन्द परदेसियों की हिफ़ाज़त करता है;

वह यतीम और बेवा को संभालता है;

लेकिन शरीरों की राह टेढ़ी कर देता है।

10 ख़ुदावन्द, हमेशा तक सल्तनत करेगा,

ऐ सिय्यून! तेरा ख़ुदा नसल दर नसल।

ख़ुदावन्द की हम्द करो!

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-16_18-40-07-