Publicidade

Salmos 99

1 ख़ुदावन्द सलतनत करता है,

क़ौमें काँपी। वह करूबियों पर बैठता है, ज़मीन लरज़े।

2 ख़ुदावन्द सिय्यून में बुज़ु़र्ग़ है;

और वह सब क़ौमों पर बुलंद — ओ — बाला है।

3 वह तेरे बुज़ुर्ग और बड़े नाम की ता'रीफ़ करें वह पाक हैं।

4 बादशाह की ताक़त इन्साफ़ पसन्द है

तू रास्ती को क़ाईम करता है तू ही ने 'अद्ल

और सदाक़त को या'क़ूब, में रायज किया।

5 तुम ख़ुदावन्द हमारे ख़ुदा की तम्जीद करो,

और उसके पाँव की चौकी पर सिज्दा वह पाक है।

6 उसके काहिनों में से मूसा और हारून ने,

और उसका नाम लेनेवालों में से समुएल ने ख़ुदावन्द से दुआ की और उसने उनको जवाब दिया।

7 उसने बादल के सुतून में से उनसे कलाम किया;

उन्होंने उसकी शहादतों को और उस क़ानून को जो उनको दिया था, माना।

8 ऐ ख़ुदावन्द हमारे ख़ुदा, तू उनको जवाब देता था;

तू वह ख़ुदा है जो उनको मु'आफ करता रहा,

अगरचे तूने उनके आ'माल का बदला भी दिया।

9 तुम ख़ुदावन्द हमारे ख़ुदा की तम्जीद करो,

और उसके पाक पहाड़ पर सिज्दा करो;

क्यूँकि ख़ुदावन्द हमारा ख़ुदा क़ुददूस है।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-