Publicidade

Salmos 8

1 ऐ ख़ुदावन्द हमारे रब तेरा नाम तमाम ज़मीन पर कैसा बुज़ु़र्ग़ है!

तूने अपना जलाल आसमान पर क़ाईम किया है।

2 तूने अपने मुखालिफ़ों की वजह से बच्चों और शीरख़्वारों के मुँह से कु़दरत को क़ाईम किया,

ताकि तू दुश्मन और इन्तक़ाम लेने वाले को ख़ामोश कर दे।

3 जब मैं तेरे आसमान पर जो तेरी दस्तकारी है,

और चाँद और सितारों पर जिनको तूने मुक़र्रर किया, ग़ौर करता हूँ।

4 तो फिर इंसान क्या है कि तू उसे याद रख्खे,

और बनी आदम क्या है कि तू उसकी ख़बर ले?

5 क्यूँकि तूने उसे ख़ुदा से कुछ ही कमतर बनाया है,

और जलाल और शौकत से उसे ताजदार करता है।

6 तूने उसे अपनी दस्तकारी पर इख़्तियार बख़्शा है;

तूने सब कुछ उसके क़दमों के नीचे कर दिया है।

7 सब भेड़ — बकरियाँ,

गाय — बैल बल्कि सब जंगली जानवर

8 हवा के परिन्दे और समन्दर की

और जो कुछ समन्दरों के रास्ते में चलता फिरता है।

9 ऐ ख़ुदावन्द, हमारे रब्ब!

तेरा नाम पूरी ज़मीन पर कैसा बुज़ु़र्ग़ है!

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-