Publicidade

Salmos 130

1 ऐ ख़ुदावन्द! मैंने गहराओ में से तेरे सामने फ़रियाद की है!

2 ऐ ख़ुदावन्द! मेरी आवाज़ सुन ले!

मेरी इल्तिजा की आवाज़ पर, तेरे कान लगे रहें।

3 ऐ ख़ुदावन्द! अगर तू बदकारी को हिसाब में लाए,

तो ऐ ख़ुदावन्द कौन क़ाईम रह सकेगा?

4 लेकिन मग़फ़िरत तेरे हाथ में है,

ताकि लोग तुझ से डरें।

5 मैं ख़ुदावन्द का इन्तिज़ार करता हूँ।

मेरी जान मुन्तज़िर है, और मुझे उसके कलाम पर भरोसा है।

6 सुबह का इन्तिज़ार करने वालों से ज़्यादा,

हाँ, सुबह का इन्तिज़ार करने वालों से कहीं ज़्यादा,

मेरी जान ख़ुदावन्द की मुन्तज़िर है।

7 ऐ इस्राईल! ख़ुदावन्द पर भरोसा कर;

क्यूँकि ख़ुदावन्द के हाथ में शफ़क़त है

, उसी के हाथ में फ़िदिए की कसरत है।

8 और वही इस्राईल का फ़िदिया देकर,

उसको सारी बदकारी से छुड़ाएगा।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_14-04-22-