Publicidade

Salmos 121

1 मैं अपनी आँखें पहाड़ों की तरफ उठाऊगा;

मेरी मदद कहाँ से आएगी?

2 मेरी मदद ख़ुदावन्द से है,

जिसने आसमान और ज़मीन को बनाया।

3 वह तेरे पाँव को फिसलने न देगा;

तेरा मुहाफ़िज़ ऊँघने का नहीं।

4 देख! इस्राईल का मुहाफ़िज़,

न ऊँघेगा, न सोएगा।

5 ख़ुदावन्द तेरा मुहाफ़िज़ है;

ख़ुदावन्द तेरे दहने हाथ पर तेरा सायबान है।

6 न आफ़ताब दिन को तुझे नुक़सान पहुँचाएगा,

न माहताब रात को।

7 ख़ुदावन्द हर बला से तुझे महफूज़ रख्खेगा,

वह तेरी जान को महफूज़ रख्खेगा।

8 ख़ुदावन्द तेरी आमद — ओ — रफ़्त में,

अब से हमेशा तक तेरी हिफ़ाज़त करेगा।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-