Publicidade

Salmos 114

1 जब इस्राईल मिस्र से निकलआया,

या'नी या'क़ूब का घराना अजनबी ज़बान वाली क़ौम में से;

2 तो यहूदाह उसका हैकल,

और इस्राईल उसकी ममलुकत ठहरा।

3 यह देखते ही समन्दर भागा;

यरदन पीछे हट गया।

4 पहाड़ मेंढों की तरह उछले,

पहाड़ियाँ भेड़ के बच्चों की तरह कूदे।

5 ऐ समन्दर, तुझे क्या हुआ के तू भागता है?

ऐ यरदन, तुझे क्या हुआ कि तू पीछे हटता है?

6 ऐ पहाड़ो, तुम को क्या हुआ के तुम मेंढों की तरह उछलते हो?

ऐ पहाड़ियो, तुम को क्या हुआ के तुम भेड़ के बच्चों की तरह कूदती हो?

7 ऐ ज़मीन, तू रब्ब के सामने,

या'क़ूब के ख़ुदा के सामने थरथरा;

8 जो चट्टान को झील,

और चक़माक़ की पानी का चश्मा बना देता है।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_10-32-54-