1 ऐ ख़ुदावन्द! तूने मुझे जाँच लिया और पहचान लिया।
2 तू मेरा उठना बैठना जानता है;
तू मेरे ख़याल को दूर से समझ लेता है।
3 तू मेरे रास्ते की और मेरी ख़्वाबगाह की छान बीन करता है,
और मेरे सब चाल चलन से वाक़िफ़ है।
4 देख! मेरी ज़बान पर कोई ऐसी बात नहीं,
जिसे तू ऐ ख़ुदावन्द पूरे तौर पर न जानता हो।