7 क्यूँकि बादशाह का भरोसा ख़ुदावन्द पर है;
और हक़ता’ला की शफ़क़त की बदौलत उसे हरगिज़ जुम्बिश न होगी।
8 तेरा हाथ तेरे सब दुश्मनों को ढूंड निकालेगा,
तेरा दहना हाथ तुझ से कीना रखने वालों का पता लगा लेगा।
9 तू अपने क़हर के वक़्त उनको जलते तनूर की तरह कर देगा।
ख़ुदावन्द अपने ग़ज़ब में उनको निगल जाएगा,
और आग उनको खा जाएगी।