Pular para o conteúdo
Publicidade

ज़बूर 23

1 ख़ुदावन्द मेरा चौपान है,

मुझे कमी न होगी।

2 वह मुझे हरी हरी चरागाहों में बिठाता है;

वह मुझे राहत के चश्मों के पास ले जाता है;

3 वह मेरी जान को बहाल करता है।

वह मुझे अपने नाम की ख़ातिर सदाकत की राहों पर ले चलता है।

4 बल्कि चाहे मौत के साये की वादी में से मेरा गुज़र हो,

मैं किसी बला से नहीं डरूंगा, क्यूँकि तू मेरे साथ है;

तेरे 'असा और तेरी लाठी से मुझे तसल्ली है।

5 तू मेरे दुश्मनों के सामने मेरे आगे दस्तरख़्वान बिछाता है;

तूने मेरे सिर पर तेल मला है, मेरा प्याला लबरेज़ होता है।

6 यक़ीनन भलाई और रहमत उम्र भर मेरे साथ साथ रहेंगी:

और मैं हमेशा ख़ुदावन्द के घर में सकूनत करूँगा।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.